जनसुनवाई में मुख्यमंत्री का संदेश: हर शिकायत का होगा तुरंत समाधान 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष के उत्सवों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से संवाद को तेज कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और नियमित फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट, शामियाना और ज्वलनशील सामान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करना है। इसके लिए प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय और संवेदनशील व्यवहार अपनाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से कहा कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तकनीकी माध्यमों से और अधिक सुलभ बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी ड्यूटी पर तैनाती

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य की रजत जयंती वर्ष जनभागीदारी और संवाद का महत्वपूर्ण अवसर है। जनता से प्राप्त सुझावों और मांगों को नीति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा। उनका कहना था कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के हर नागरिक को विकास योजनाओं का सीधा लाभ जल्दी मिले। मुख्यमंत्री ने जनता से भी अपील की कि वे राज्यहित में रचनात्मक सुझाव दें और जनसेवा के प्रयासों में सक्रिय रूप से सहभागी बनें।

Ad_RCHMCT