बालिका से रेप मामले में बाल विकास मंत्री गंभीर, अनुसेवक निलंबित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने समाचार पत्रों के माध्यम से हल्द्वानी के संरक्षण गृह में रह रही नाबालिक किशोरी से हुए रेप के मामले का संज्ञान ले लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अनुसेवक को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ पत्रकारिता की ओर कदम: मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित हुआ चिकित्सा कैंप

मामले को गंभीरता से लेते हुए बा‌ल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दीपा आर्या, अनुसेवक, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय, हल्द्वानी को आरोपों के आधार पर तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र, हल्द्वानी में होमगार्ड विभाग के माध्यम से तैनात गंगा को तत्काल प्रभाव  से विभाग को वापस किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

उन्होंने प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण विशेष की निष्पक्ष विभागीय जांच हेतु दो सदस्य समिति का गठन कर दिया गया है। कहा है कि विभाग द्वारा तत्काल एक्शन लिया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें माननीय न्यायालय द्वारा फैसला किया जाएगा।

Ad_RCHMCT