हादसे में मृत पुलिस के जवान की पत्नी को सीएम धामी ने सौंपा ₹50 लाख का चेक

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कॉर्बेट हलचल
विकास नगर स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को एचडीएफसी बैंक की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। प्रदीप कुमार का वेतन खाता एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  शहादत और गर्व: विकास की वीरगति से सिहर उठा पूरा पिथौरागढ़


मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक श्री बकुल सिक्का मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों ने रात में किया औचक निरीक्षण, चारधाम यात्रा की तैयारियों में पकड़ी खामियां 


बता दें कि, उधमसिंहनगर निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर जल्द, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए थे कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाय कि ऐसी दुर्घटना होने पर जवानों के परिवारजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके।

Ad_RCHMCT