कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से लाखों की रंगदारी तीन ज्वेलर्स से गई मांगी,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में रंगदारी को लेकर मामले उत्तराखंड में बढ़ते जा रहे हैं एक ऐसा ही रंगदारी को देकर मामला उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर काशीपुर के तीन ज्वेलर्स को फोन कर कर लाखों की रंगदारी की खबर सामने आई है इसके बाद से इलाके में यह खबर ने सनसनी फैला दी है बता दें कि तीनों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। कुख्यात लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से आई एक कॉल से पुलिस सतर्क हो गई है। एस पी सिटी चंद्र मोहन सिंह ने फोन पर रंगदारी मागें जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए तीनों ज्वैलर्स की सुरक्षा के साथ जांच शुरू कर दी है। आनंद ज्वैलर्स के विवेक वर्मा को कहा गया कि वह लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य है और पंजाब से बोल रहा है शाम तक 30 लाख तैयार रखो। अन्यथा गोली खाने को तैयार रहो।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शहर के तीन ज्वैलर्स के पास धमकी भरे कॉल आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों ज्वैलर्स को सुरक्षा दे दी है तथा कॉल की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

दूसरा फोन गुरू ज्वैलर्स के पुरूषोत्तम वर्मा के पास आया जिसमें फोन कर रहे व्यक्ति ने खुद को गोल्डी बरार बताते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। और उसी नंबर से अशोक ज्वैलर्स के गौरव अग्रवाल के पास भी कॉल आई उनसे भी 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

Ad_RCHMCT