उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में अनुशासनहीनता के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी दून की पुलिस लाइन में सिपाही ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। जिसे एसएसपी अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया।
एसएसपी शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड में शामिल हुए। इसके बाद वहां काफी समय तक रहे। इस दौरान सूचना मिली कि लाइन में नियुक्त सिपाही अनुज राणा ड्यूटी के दौरान नशे में धुत है। उसका मेडिकल कराया गया।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी
मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। इस अनुशासनहीनता को लेकर आरोपी के खिलाफ जांच भी बैठाई गई है।




