पुलिस लाइन में ड्यूटी में नशे में मिला सिपाही, एसएसपी ने किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में अनुशासनहीनता के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी दून की  पुलिस लाइन में सिपाही ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। जिसे एसएसपी अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

एसएसपी  शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड में शामिल हुए। इसके बाद वहां काफी समय तक रहे। इस दौरान सूचना मिली कि लाइन में नियुक्त सिपाही अनुज राणा ड्यूटी के दौरान नशे में धुत है। उसका मेडिकल कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

 मेडिकल में नशे की पुष्टि होने पर आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। इस अनुशासनहीनता को लेकर आरोपी के खिलाफ जांच भी बैठाई गई है।

Ad_RCHMCT