बदमाशों से मुठभेड़ में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में चार गिरफ्तार, दो बदमाशों भी लगी गोली

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। जिसमें सिपाही के अलावा दो बदमाश भी घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने  कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश समेत गिरोह चार सदस्यतों को गिरफ्तार किया है। 

 जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश था। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे थे। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था।  वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इजाल चल रहा है।