युवती को वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर किया दुराचार, धमकाने का भी लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य पांच के खिलाफ षडयंत्र में शामिल होने की धाराओं में में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

तहरीर में युवती ने कहा कि अप्रैल 2022 में एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। 20 अगस्त 2022 की सुबह उसने डाकपत्थर स्थित फास्ट फूड कॉर्नर में ले गया। वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद वीडियो के नाम से ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि बीते साल 31 जनवरी को पांच लोगों ने उसे घर पर सिलाई के लिए बुलाया।वहां जाने पर सभी ने जबरन आरोपी युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। युवक ने दुष्कर्म किया। कई बार कहने पर भी उसके साथ शादी नहीं की। शादी के लिए बोलने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि जांच महिला एसआई नीमा रावत को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

Ad_RCHMCT