बिग ब्रेकिंग-(Corbett Tiger Reserve) उपचार के दौरान हाथी के बच्चे की मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbett Tiger Reserve कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ रेंज स्थित हाथीशाला में में मादा हाथी का बच्चा जिसकी उम्र 23 माह 05 दिन थी। मादा हाथी का बच्चा का लम्बे समय से उपचार डॉ० दुष्यन्त शर्मा,वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी की देख-रेख में किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

उपचार के दौरान प्रातः लगभग 04.00 बजे हाथी के बच्चे की मृत्यु हो गयी। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी। विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित नियमानुसार हाथी के बच्चे का शव विच्छेदन करवाया गया। विसरा व आंतरिक अंगो के सैम्पल को परीक्षण हेतु आई०वी०आर०आई० इज्जतनगर,बरेली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल की डरावनी कहानी: किशोरी से दुष्कर्म पर शिक्षक को 20 साल कारावास

इस दौरान मौके पर डॉ० धीरज पाण्डे, निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डा० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, Dr. M. Karikalan, scientist (SS), IVRI, डॉ० राहुल सती, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, डॉ० आयुष उनियाल, पशु चिकित्सक पश्चिमी वृत्त, नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी तथा स्थानीय एन०जी०ओ० के सदस्य विरेन्द्र अग्रवाल, वाइल्ड लाईफ वेलफेयर फाउण्डेशन व नन्दन सिंह अधिकारी, उप वन क्षेत्राधिकारी, प्रकाश चन्द्र मठपाल, वन दरोगा, हाथी कैम्प प्रभारी, ललित मोहन चौधरी, वन दरोगा आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT