साइबर ठग पकड़ा गया: बेरोजगार युवकों को थाईलैंड भेजकर जबरन कराता था फ्रॉड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों को जबरन साइबर फ्रॉड कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर पुलिस ने सुनील नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने बेरोजगार युवकों को ठगी करके थाईलैंड भेजा और वहां से म्यांमार ले जाकर अवैध तरीके से साइबर फ्रॉड में लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों ने रात में किया औचक निरीक्षण, चारधाम यात्रा की तैयारियों में पकड़ी खामियां 

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2025 को मो. आजम ने तहरीर देकर बताया कि सुनील ने उन्हें और उनके दोस्त जुनैद को विदेश में कंप्यूटर जॉब का झांसा दिया। इसके एवज में उसने दोनों से 70-70 हजार रुपये लिए और उन्हें बैंकॉक, थाईलैंड भेजा। इसके बाद जंगल और नदी के रास्ते उन्हें म्यांमार ले जाया गया, जहां उनसे जबरन साइबर फ्रॉड से संबंधित कार्य कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में खनन क्षेत्र ने बनाया नया कीर्तिमान  

किस्मत से, पीड़ित युवकों ने वहां से बचकर थाईलैंड की सीमा तक पहुँचकर भारतीय एम्बेसी की मदद से भारत लौटने में सफलता पाई। सूचना मिलने के बाद जसपुर पुलिस ने सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध की स्वीकारोक्ति की।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत

साइबर अपराध एसपी कुश मिश्रा ने देहरादून में बताया कि हाल ही में उत्तराखंड के 21 युवा साइबर ठगों के म्यांमार स्थित अंतरराष्ट्रीय गैंग से सुरक्षित लौटे हैं। इनमें कई युवाओं को आरोपी सुनील ने विदेश भेजा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इंटरनेशनल गैंग के सभी तार तलाश रही है।

Ad_RCHMCT