नैनीताल में छात्र की मौत के बाद सनसनी, खाई से बरामद हुआ शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सरोवर नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल के हाईस्कूल छात्र रोहन बोरा का शव ग्राम पंचायत घुग्घूसिगड़ी से लगभग सात किलोमीटर आगे, कुंजखड़क से पहले चीड़ फीजन स्थल के पास एक गहरी खाई में मिला। रोहन, जो बजून क्षेत्र के ग्राम प्रधान का बेटा था, बुधवार को अपने घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा और उसकी गुमशुदगी की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

बुधवार को ही रोहन का आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया था, जिसमें उसने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की थी। परिजन और स्कूल प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं थी कि रोहन स्कूल नहीं पहुंचा। उसकी तलाश के दौरान उसका शव एक गहरी खाई में पाया गया, जहां वह बाइक के साथ गिरा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

घटनास्थल के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, रोहन ने अपनी मौत से कुछ समय पहले अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर उस स्थान की एक तस्वीर भेजी थी, जहां वह बाद में पाया गया। मृतक का शव खाई में इतनी गहराई में था कि उसे सामान्य तौर पर देख पाना भी मुश्किल था। स्थानीय बर्ड वॉचिंग गाइडों ने टेलीस्कोप की मदद से शव को देखा और इसकी सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रोहन के शव को बड़ी मेहनत से खाई से बाहर निकाला गया। घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT