देहरादून-राज्य मे कोरोना का कहर,जारी आज फिर बड़े नये मामले,7 की मौत,देखिये हैल्थ बुलेटिन।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-राज्य मे बढ़ रहा कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है,आज फिर नये मामलों ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े। एक्टिव केसों की संख्या भी बड़ी है। खबर यह है की राज्य में आज 7 संक्रमित की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।

देहरादून- शनिवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के बुलेटिन के अनुसार आज राज्य मे 4759 नये मामले सामने आये हैं,और राज्य में आज किसी 7 संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7475 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में गुरुवार को कोरोना के कुल 4759 मामले सामने आए हैं।

राज्य में आज 2712 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं,जिसके साथ राज्य मे कुल 352076 कोरोना से ठीक हो गये है। राज्य मे कुल एक्टिव केस 28907 हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 28907 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1802 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 565, बागेश्वर जिले में 120, चंपावत जिले में 112, उत्तरकाशी जिले में 70, हरिद्वार जिले में 607, अल्मोड़ा जिले में 143, रुद्रप्रयाग जिले में 159, पिथौरागढ़ जिले में 176, टिहरी जिले में 108, चमोली जिले में 243, पौड़ी जिले में 259 और उधमसिंह नगर जिले में 395 केस आये है। देखिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन।

Ad_RCHMCT