BREAKING-पौड़ी गढ़वाल-खाकरा के समीप गहरी खाई में गिरा वाहन,एक की मौत,एसडीआरएफ टीम ने शव को किया रिकवर।।

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 22 जनवरी 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष ,रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि खाकरा नामक जगह पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ की उक्त वाहन में खकरा के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थिती में 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक मंगल सिंह s/o पृथ्वीपाल उम्र 35 वर्ष निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल को मृत अवस्था में ट्रक से बाहर निकाला गया व मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Ad_RCHMCT