देहरादून- सोमवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के बुलेटिन के अनुसार आज राज्य मे 3064 नये मामले सामने आये हैं,और राज्य में आज किसी 11 संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 2985 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 3064 मामले सामने आए हैं।
राज्य में आज 2985 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं,जिसके साथ राज्य मे कुल 356331 कोरोना से ठीक हो गये है। राज्य मे कुल एक्टिव केस 31280 हो गए हैं।
तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 870 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 243 , बागेश्वर जिले में 67, चंपावत जिले में 28, उत्तरकाशी जिले में 99, हरिद्वार जिले में 485, अल्मोड़ा जिले में 148, रुद्रप्रयाग जिले में 25, पिथौरागढ़ जिले में 37, टिहरी जिले में 58, चमोली जिले में 169, पौड़ी जिले में 306 और उधमसिंह नगर जिले में 529 केस आये है। देखिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन।






