आज मंत्रिमंडल की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से है।
देहरादून-धामी मंत्रीमंडल मंत्रिमंडल की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से है।धामी कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र आहूत करने समेत कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। सर्विस सेक्टर नीति पर भी लग सकती है मुहर विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर से हो सकता है। विधानसभा में रखे जाने वाले प्रतिवेदन और अध्यादेश व विधेयकों केप्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मार्च में बजट सत्र हुआ था। उसके बाद अभी तक विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया गया है। कायदे से छह माह के भीतर सत्र अवश्य आहूत होना चाहिए। सितंबर में पिछला सत्र आहूत हुए छह माह का समय होने जा रहा है। माना जा रहा कि विधायी विभाग छह से 12 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा सकता है।कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, गृह, वन समेत अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। स्कूलों में प्रिंसिपल को प्रति पीरियड के हिसाब से शिक्षक रखे जाने का अधिकार देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।


