अवैध खनन पर विभाग हुआ सख्त,लगा लाखो का जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

राज्य में अवैध खनन को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा इन पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है एक ऐसा मामले में हल्द्वानी का सामने आया है यहां पर खनन विभाग के अपर निदेशक राजपाल लेघा ने अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रखा है। इसी के तहत खनन विभाग और जिला प्रशासन ने रामनगर में अवैध खनन की शिकायत पर छापामार कार्रवाई की। खनन विभाग छापामारी में कई स्थानों पर अवैध खनन पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

खनन विभाग के अपर निदेशक राजपाल लेघा और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर स्थित स्टोन क्रशरों पर छापामार कार्रवाई की राजपाल लेघा ने बताया कि न्यू रामनगर स्टोन क्रशर पर 8517 टन अवैध भंडारण पाया गया। इस पर 13 लाख 627 हजार 720 रुपए जुर्माना लगाया गया। वहीं अशोक स्टोन क्रशर पर 928.25 टन अवैध भण्डारण पाए जाने पर एक लाख 48 हजार 520 रुपये जुर्माना लगाया गया। एबी स्क्रीनिंग प्लांट पर 38 लाख 59 हजार 200 जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा स्टोन क्रशरो एवं उप खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है। अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad_RCHMCT