गंदे पानी का विवाद बना खूनी संग्राम, गांव में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैल गई है। मामूली विवाद ने ऐसा उग्र रूप ले लिया कि पूरा गांव दहल उठा। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए इस संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

यह घटना हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र के रनसूरा गांव की है, जहां 10 जनवरी को गंदा पानी बहने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी व मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सप्रेसवे पर लिखे विवादित शब्दों से बढ़ा तनाव, वीडियो ने पकड़ी रफ्तार

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर बेखौफ होकर धारदार हथियारों और डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हादसा: वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर सख्त सुरक्षा: हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

एसपी देहात ने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और शांति बनी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT