ड्रामेटिक फायरिंग! बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बाइक लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया  गया। इस बीच पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि तीन अन्य फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

मामला ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार शाम लामाखेड़ा निवासी अरुण सिंह राणा बाइक से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। तभी भरौनी मार्ग पर गुरमीत सिंह और उसके साथी ने तलवार दिखाकर उन्हें रोका और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी बाइक भी लूट ली।

यह भी पढ़ें 👉  दीवान कनवाल ने अलविदा कहा, कुमाऊंनी गीतों की दुनिया में हुआ खालीपन

अरुण सिंह राणा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसआई ललित चौधरी और एएसआई राकेश रौंकली की टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों के घर पहुँचते ही उन्होंने पुलिस पर तलवार और तमंचे से हमला किया। गुरमीत सिंह ने पुलिस पर फायर भी किया, लेकिन कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा बजट: शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान

चारों आरोपी खेतों की ओर भाग गए, लेकिन पुलिस ने पिता मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लूट की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस धौनी के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर तमंचा लहराई फोटो ने बढ़ाई मुसीबत, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि गुरमीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और वह वन तस्करी के चार मुकदमों में शामिल है। पूछताछ में मोहन सिंह ने बताया कि बाइक लूटकांड में गुरमीत सिंह, मक्खन सिंह और उनका साथी इंद्रजीत उर्फ दिलबाग उर्फ बग्गू शामिल थे।

Ad_RCHMCT