निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाग लेने वाले नेताओं के लिए चुनावी खर्च की सीमा में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की घोषणा की है। 

अब मेयर, चेयरमैन, पार्षद और सभासदों को अपने चुनाव प्रचार में पहले से अधिक धन खर्च करने की अनुमति होगी। यह निर्णय स्थानीय निकायों में सुचारू और प्रभावी प्रचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब हर गांव पहुंचेगी डिजिटल क्लास: उत्तराखंड में 840 स्कूलों को मिला स्मार्ट टच

नगर निगमों के लिए खर्च सीमा

40 वार्ड तक के नगर निगम: मेयर उम्मीदवार की खर्च सीमा 16 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई।
41-60 वार्ड वाले नगर निगम: अब मेयर 25 लाख तक खर्च कर सकेंगे।


61 वार्ड से अधिक वाले नगर निगम: मेयर प्रत्याशी की सीमा 30 लाख तक बढ़ाई गई।
डिप्टी मेयर: खर्च सीमा दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख।
पार्षद: अब तीन लाख खर्च कर सकेंगे, पहले यह सीमा दो लाख थी।
नगर पालिका चुनाव के लिए खर्च सीमा

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(देहरादून) कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े विस्तार से

10 वार्ड तक की नगर पालिकाएं: चेयरमैन अब चार लाख की बजाय छह लाख खर्च कर सकेंगे।
10 से अधिक वार्ड वाली नगर पालिकाएं: खर्च सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख कर दी गई।
वार्ड सभासद: खर्च सीमा 60,000 से बढ़ाकर 80,000 की गई।
नगर पंचायत चुनाव में खर्च सीमा

यह भी पढ़ें 👉  फेक टूलकिट से लड़ें, सच फैलाएं – हल्द्वानी में सीएम धामी का सोशल मीडिया योद्धाओं को मंत्र

चेयरमैन: अब तीन लाख खर्च कर सकेंगे, जो पहले दो लाख थी।
वार्ड सदस्य: खर्च सीमा 30,000 से बढ़ाकर 50,000 की गई।

Ad_RCHMCT