हल्द्वानी में शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में रविवार को भीषण अग्निकांड हो गया।  यहां ठंडी सड़क क्षेत्र में एक लेडीज़ कपड़ों के शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस शोरूम में आग लगी, उसकी ऊपरी मंजिल पर एक गोल्ड लोन बैंक भी संचालित हो रहा था। आग इतनी भीषण थी कि शोरूम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं और नुकसान का विस्तृत आकलन भी कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का खेल जारी: इन इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद धुआं और लपटें तेजी से फैल गईं, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Ad_RCHMCT