फिसलने से टोंस नदी में बहा युवक, एसडीआरएफ की टीमें सर्च में जुटीं

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून जिले के त्यूनी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां उत्तरकाशी जिले का एक युवक टोंस नदी में बह गया। यह घटना हनोल मंदिर के पास हुई, जो क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान जखोल निवासी दिनेश पुत्र हरिपाल के रूप में हुई है। दिनेश हनोल मंदिर दर्शन के लिए गया था और वहां वह टोंस नदी के किनारे पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठा, जिसके चलते वह नदी की तेज धारा में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मोरी के एसओ, एसडीआरएफ टीम और उत्तरकाशी से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Ad_RCHMCT