रानीखेत फायर सर्विस की मुस्तैदी: तीन अलग-अलग जंगलों में भड़की आग पर पाया काबू

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत फायर सर्विस की सतर्कता से तीन स्थानों पर जंगल की आग बुझाई गई

दिनांक 26.05.2026 को फायर स्टेशन रानीखेत को अलग-अलग स्थानों पर जंगल में आग लगने की सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिन पर फायर सर्विस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्रथम घटना – समय 15:24 बजे
सूचना प्राप्त हुई कि भड़गांव चौबटिया के पास जंगल में आग लगी है। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग जंगल के अंदर ऐसे स्थान पर लगी थी जहां तक वाहन पहुंचना संभव नहीं था। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम मौजूद थी। फायर यूनिट द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्थिति नियंत्रण में पाए जाने पर यूनिट वापस लौटी।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

द्वितीय घटना – समय 18:26 बजे
सूचना मिली कि दुनाकोट उपराड़ी क्षेत्र के जंगल में आग लगी है। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुंची और वाहन की होज रील से पंपिंग कर तथा आग को पीट-पीटकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

तृतीय घटना – समय 21:45 बजे
सूचना प्राप्त हुई कि उपराड़ी-खैरना रोड के पास जंगल में आग लगी है। फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और वाहन की होज रील की सहायता से पंपिंग कर जंगल की आग को पूरी तरह बुझाया गया।

Ad_RCHMCT