मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान और किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -



सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों से जुड़े जरूरी संसाधनों की उपलब्धता में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नर गुलदार (तेंदुए) का शव बरामद


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT