दुकानों में लगी आग, सिलेंडर फटने से होटलों तक पहुंची, बड़ा नुकसान टला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हो गया। देर रात हुई अग्निकांड की घटना से  एक बड़ा हादसा टल गया। हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट चौक के पास तीन खाने-पीने की दुकानों में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसे के बाद हल्द्वानी में हंगामा, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की पुकार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण एक छोटा एलपीजी सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। देर रात लगभग एक बजे दुकानों से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सिलेंडर फटते ही आग और भी भयावह हो गई। संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को मौके तक पहुंचने में मुश्किल हुई।

सिलेंडर फटने के कारण आग ने पास के होटल हरि निवास और राज होटल के दूसरे तल तक लपटें फैला दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर टीम ने नजदीकी होटलों में रुके यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दुकानों में रखे चार अन्य सिलेंडरों को भी सुरक्षित बाहर किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 121 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

मायापुर यूनिट से आई फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की दुकानों और होटलों में फैलने से रोक दिया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि बाजार में संकरी गलियों के कारण बड़ी गाड़ियों को लेकर पहुंचना चुनौतीपूर्ण था, फिर भी टीम ने आग पर समय रहते नियंत्रण पाया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT