उत्तराखंड में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

मामला हरिद्वार जिले के रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं। 14 दिसंबर की रात जब वह घर लौटे, तो अपनी बेटी को नहीं पाए। पिता ने बेटी को इधर-उधर ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

परिवार के अनुसार, अगले दिन सुबह चार लोग कार में पीड़िता को घर छोड़कर चले गए। उस समय नाबालिग होश में नहीं थी और उसकी तबीयत भी खराब थी। बाद में जब पीड़िता होश में आई, तो उसने पिता को बताया कि चार लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

पीड़ित परिवार आरोपियों से बात करने गया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। झबरेड़ा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT