हल़्द्वानी-111 निर्धन कन्याओं का होगा निःशुल्क कन्यादान,ऐसे कराऐं पंजीकरण।।

ख़बर शेयर करें -

हल़्द्वानी-111 निर्धन कन्याओं का होगा निःशुल्क कन्यादान,ऐसे कराऐं पंजीकरण।।

कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि: शरणम जन की नेक पहल

हल्द्वानी-एक तरफ इतनी महंगाई हो रही है लोगों को अपने घर की शादी करने मे पसीने छूट जा रहे हैं, तो वहीं हल़्द्वानी की यह संस्था 111 निर्धन कन्याओं का निःशुल्क कन्यादान,कर रही है।

कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली संस्था हरि: शरणम जन इस वर्ष नवंबर में निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बदली दिशाः इन दिन से बारिश और बर्फबारी का अनुमान

हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी की पहल के बाद 111 निर्धन कन्याओं के विवाह की भव्य तैयारियां भी शुरू हो चुकीं हैं।

हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह 9.30 बजे से निर्धन बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा। बेहद निर्धन परिवारों की मदद के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास ऐसे निर्धन लोग हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा विधायक और पत्नी के खातों में मनरेगा मजदूरी, सियासत गरमाई

तो वे उनका पंजीकरण 98370 53436 पर करवा सकते हैं। विवाह में आने वाला खर्च पूरी तरह से नि:शुल्क होगा और विवाह पूरी रीति-रिवाज के साथ संपन्न करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया जिन लोगों का विवाह होना है उनका रिश्ता परिवार वाले पहले से तय कर चुके हों और परिवार वालों की पूर्ण रजामंदी हो।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी समिति में बड़ा घोटाला, नैनीताल डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज

नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी। इससे पूर्व 13 से 19 नवंबर के बीच एमबी इंटर कालेज मैदान में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन श्रद्धेय गौरव कृष्ण गोस्वामी करेंगे।

Ad_RCHMCT