हल्द्वानीः अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, अल्टीमेटम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस, विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की संयुक्त टीम ने लामाचौड़ चौराहा और कठघरिया चौराहा क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के लिए जिन क्षेत्रों में निशान लगाए गए थे, उनमें से कुछ दुकानदारों द्वारा अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

एडीएम विवेक रॉय ने बताया कि “अधिकांश लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अतिक्रमण हटा लिया है, जो कुछ शेष हैं, उन्हें अंतिम मौका देते हुए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। इसके बाद बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।”

इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग को बिजली की लाइनों को जल्द शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए, जिससे आगामी निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और अभियान को व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया गया।

Ad_RCHMCT