उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं, वहीं नदी-नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अभी आने वाले दिनों में और बारिश के आसार जताए हैं।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पांच जिलों — देहरादून, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर — में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और मूसलधार बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। एक या दो दौर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट'

भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कई सड़कें मलबा और बोल्डर गिरने के कारण बंद हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास में 'फ्लोटिंग पॉपुलेशन' को मिले तवज्जो: सीएम धामी ने नीति आयोग की टीम के सामने उठाई उत्तराखंड की भौगोलिक चुनौतियां; कुपोषण और जल संरक्षण पर दिया जोर

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदियों-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक या आपदा प्रबंधन केंद्र से संपर्क करें।

मौसम विभाग ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad_RCHMCT