हल्द्वानीः काठगोदाम डिपो में दीवार गिरने से महिला मजदूर दबी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में रविवार की दोपहर भयावह हादसा हो गया। काठगोदाम डिपो पर निर्माण कार्य के दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में एक महिला मजदूर, शांति, मलबे में दब गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तिथि घोषित, अभ्यर्थियों को मिली राहत

घटना के बाद स्थानीय लोगों, अन्य मजदूरों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत से महिला को मलबे से बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

शांति गोजाजाली क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, और उनका पति भी मजदूरी का काम करता है। आज वह किसी दूसरे निर्माण स्थल पर कार्यरत था। इधर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना।

Ad_RCHMCT