हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिद्वार पंचस्नान कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से लिया आशीर्वाद।।

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।।

हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

मुख्यमंत्री इसके बाद ओम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पंचस्नान किया तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार का कमाल! पेयजल, सड़क, विद्युत और स्वास्थ्य की समस्याओं का मौके पर हल

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, दिनेश,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, नितिन गौतम,

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर जुयाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Ad_RCHMCT