यहां 200 की रफ्तार से दौड़ती BMW एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -



नोएडा एक्सप्रेस वे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दनकौर के पास शनिवार सुबह एक BMW कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस से 20 फीट नीचे आ गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल है।


बताया जा रहा है कि दनकौर थाना इलाके में शनिवार सुबह एक बीएमडब्ल्यू बेहद तेज रफ्तार से गुजर रही थी। आशंका है कि गाड़ी की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। इसी बीच ये कार अनियंत्रित होकर सड़क के 20 फुट नीचे गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेहद दुखद-उत्तराखंड मे घर की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु


पुलिस ने बताया कि दो व्यक्ति भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू HR22M0003 से आगरा की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 8.30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर उनकी कार अत्यधिक तेज गति होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग का बड़ा अपडेट: इतने दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला


इस हादसे में सुरक्षित मानी जाने वाली BMW कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां तक कि कार को पहचानना मुश्किल हो गया।

Ad_RCHMCT