यहां संदिग्ध परिस्थितियों मे एम्स के छात्र की छठी मंजिल से गिरकर मौत।।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-यहां स्थित एम्स में छठी मंजिल से गिरकर एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान रजत मूंद पुत्र विजय कुमार निवासी श्री गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है।

फर्श पर गिरते ही छात्र की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
एम्स प्रशासन ने तत्काल रजत को उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय अनुशासन का जैकपॉट: उत्तराखंड की झोली में 350 करोड़

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रजत को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल रजत का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गए हैं।

बता दे कि वर्ष 2020 में रजत मूंद ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स ऋषिकेश में एडमिशन लिया था। फिलहाल, एम्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ ही पूरे स्टाफ में शोक की लहर है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके परिजनों ने यह दुःखद खबर सुनते ही कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल


चौकी प्रभारी एम्स शिवराम ने बताया कि युवक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। पूछताछ में अब तक यह बात सामने आई कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसका उपचार भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

Ad_RCHMCT