बड़ी खबर-जनपद रूद्रप्रयाग के पांडव शेरा ट्रैक पर 07 ट्रैकर्स लापता,एसडीआरएफ का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद रूद्रप्रयाग के पांडव शेरा ट्रैक पर 07 ट्रैकर्स लापता हैं,एसडीआरएफ का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

शनिवार को एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि 07 ट्रैकर्स पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए है।जिनके पास भोजन व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिन्हें मदद की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

पुलिस उप महानिरीक्षक SDRF, श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल द्वारा उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित रेस्क्यू हेतु नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था की गयी व त्वरित रेस्क्यू हेतु आदेशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सेनानायक SDR, मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देशन में एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीम (उच्च तुंगता रेस्क्यू टीम)को त्वरित रेस्क्यू हेतु आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सेटेलाइट फोन के साथ सहस्त्रधारा हेलीपैड से चॉपर के माध्यम से पांडव शेरा ट्रैक रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सूचना लिखे जाने तक टीम अगस्त्यमुनि हेलीपैड में पहुंच गई है व ट्रैक रूट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT