यहां भू कानून की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता चढ़ा बीएसएनएल टावर पर, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

भू कानून की मांग को लेकर एक बड़ी खबर उत्तराखंड के देहरादून से सामने आ रही है यहां पर एक सामाजिक कार्यकर्ता भू कानून की मांग को लेकर देहरादून के पटेल नगर में बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। वह लगातार ऊपर से भू-कानून के समर्थन में परचे भी फेंक रहा है। सुरेंद्र के टावर पर चढ़ने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा है। फिलहाल टावर के इर्दगिर्द पुलिस फोर्स अग्निशमन दल की गाड़ी और एंबुलेंस को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

सामाजिक कार्यकर्ता का नाम सुरेंद्र रावत बताया जा रहा है जो प्रशासन को चकमा देकर टावर पर चढ़ गया। करीब 70 से 80 मीटर की ऊंचाई वाले इस बीएसएनल टावर के कर्मचारियों का कहना है कि गेट बंद रहता है, लेकिन वह गेट को फांद करके ऊपर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

किसी अनहोनी घटना से बचने के लिए घटनास्थल पर तमाम पुलिस फोर्स समेत आपातकाल और अग्निशमन की गाड़ी समेत एंबुलेंस मौजूद हैं। सुरेंद्र रावत लगातार फोन पर अपने साथियों से बात कर रहा है और भू-कानून संबंधी पर्चे भी ऊपर से फेंक रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

सुरेंद्र के समर्थन में पहुंचे उमेश खंडूरी और पूजा चमोली से उसने फोन पर बात भी की है। उमेश खंडूरी ने बताया कि वह मान गए हैं, लेकिन जब तक कोई बड़ा अधिकारी या बड़ा जनप्रतिनिधि यहां नहीं आता है तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगे।

Ad_RCHMCT