यहां नए अंदाज में नजर आए सीएम धामी, चाय पीने पहुंचे टनकपुर

ख़बर शेयर करें -

राज्य में भले ही 31 मई को चंपावत में उपचुनाव होने हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी से वहां से प्रत्याशी हैं ऐसे में चंपावत सीट हॉट सीट बन गई है चंपावत विधानसभा के उपचुनाव में बीती देर शाम को प्रचार का शोर थमने के बाद अब डोर टू डोर प्रचार करते हुए प्रत्याशी नज़र आ रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

जहां वह बाइक से ही डोर टू डोर प्रचार करते हुए टनकपुर चाय पीने पहुंच गए जहां मुख्यमंत्री नए अंदाज में नजर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलमेट पहन बाइक चला रहे थे तो वही उनके पीछे पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी बैठे हुए थे ।

चंपावत उप के लिए प्रचार का शोर भले ही थम गया हो लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिचितों और मित्रों से मिलने सुबह ही कैंप कार्यालय बनबसा से टनकपुर की ओर बाइक से निकल पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

सारे सुरक्षा घेरों को तोड़ मुख्यमंत्री नए अंदाज में दिखे। मोटरसाइकिल खुद चलाकर, लोगों से मिलते हुए टनकपुर स्थित महादेव चायवाले की दुकान पर पहुंचे।


जैसे ही लोगों ने सड़कों पर मुख्यमंत्री को बाइक पर देखा तो लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। कई कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर उनके पीछे जाने लगे। मुख्यमंत्री मनिहार गोट में अपने परिचितों से मिले।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

उसके बाद मोटरसाइकिल पर टनकपुर की ओर रवाना हुए। उनके कार्यक्रम के अनुसार वह महादेव टी स्टाल टनकपुर पर चाय पिएंगे और कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू करेंगे।


31 मई को सुबह 08 बजे से लगभग 97हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Ad_RCHMCT