यहां सीएम ने नहर कवरिंग कार्य का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी. ।
कालाढूंगी विधानसभा में प्रदेश के युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने चौपुला से ऊंचापुल,हिम्मतपुर तल्ला और पनचक्की, चौपुला,कठघरिया से कमलवागांजा तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नहर कवरिंग कार्य के पूर्ण होने से यह मार्ग बाईपास का काम करेंगे जिससे हल्द्वानी शहर की ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री से अवशेष धनराशि जारी करने का अनुरोध किया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अवशेष धनराशि जारी कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक बंशीधर भगत ,मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट जी ,मंडल महामंत्री कमल पांडे , विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ,तनुज नैनवाल ,राजेश कुमार शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT