यहां लोन के नाम पर युवती को लगी लाखो की चपत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में साइबर क्राइम के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं साइबर ठगों के द्वारा आप भोली भाली जनता को कई बार में लगाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है परंतु साइबर ठग अपनी हरकतों से आने का नाम नहीं ले रहा है कि ऐसा ही मामला सामने आया है यहां के पटेलनगर की एक युवती से ऑनलाइन ऐप के जरिये 6 लाख 19 हजार रुपये ठग लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: एक की जान गई, दो घायल

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इधर, पीड़िता का आरोप है कि एक ऑनलाइन ऐप ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ करके वायरल भी कर दी। इससे पीड़ित युवती मानसिक तौर पर परेशान है।


पुलिस के अनुसार पटेलनगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दी कि 13 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उसे छह हजार रुपये का लोन दिलाने का ऑफर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

इसके बाद युवती ने एक ऑनलाइन ऐप कंपनी से लोन ले लिया। युवती को 5,739 रुपये मिले, जिसे उसने चुका दिया। इसके बाद युवती को एक और कंपनी का ऑफर आया।


युवती ने फिर लोन लिया और बाद में रुपये वापस कर दिए। युवती का आरोप है कि उससे 60 फीसदी से अधिक रुपये लिए जाते थे। एक दिन भुगतान करने में देरी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

आरोप है कि कंपनी की ओर से व्हाट्सऐप नंबर पर फोन किया गया। युवती की फोटो से छेड़छाड़ करके इसे परिचितों को भेज दिया। युवती का आरोप है कि इस ऑनलाइन ऐप ने उसके साथ 6.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

Ad_RCHMCT