यहां पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, इन शोरूम में की थी वारदात

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सर्राफा की दो दुकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय पेश किया है।

बता दें कि बीती 26 फरवरी को ग्राहक बनकर घुसे चोर ने  नैनीताल रोड में तनिष्क और बंसल ज्वैलर्स से सोने की अंगूठी और कान के झुमके चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

इस आधार पर पुलिस ने शातिर चोर संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोल्चयू मंदिर के सामने आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

पुलिस टीम में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, एसआई मंन्जू ज्याला, हेड कांस्टेबल इसरार नबी,  कुन्दन कठायत, कमल पाण्डेय, कांस्टेबल संजीव कुमार, प्रकाश बडाल, दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप, अशोक रावत शामिल रहे।

Ad_RCHMCT