शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखा सामान स्वाहा

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। अचानक एक घर में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। जिससे बेटी की शादी के लिये रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

उक्त मामला पुरानी तहसील विश्वकर्मा चौक का है। घटना की बाबत फाॅयर बिग्रेड के थानेदार अतर सिंह राणा ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे अर्जुन लाल के मकान में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

जिसमें बेटी की शादी का सामान बिस्तर, फर्नीचर, फ्रिज जलकर राख हो गया। सुबह सवेरे आग जनी के कारण पूरे मौहल्ले में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया।

Ad_RCHMCT