उत्तराखंड के इस इलाके में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। दफौट इलाके में स्थित ग्राम गुरना निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

यहां जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम गुरना निवासी 33 वर्षीय जीवन नगरकोटी पुत्र राजेंद्र नगरकोटी को कुछ ग्रामीण गत मंगलवार रात जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने जैसे ही चेकअप किया, तो पता चला करीब आधा घंटा पहले उसकी मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

इस संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लिया। आज सुबह शव का पंचनामा भरकर पीएम कार्यवाही के लिए भेजा है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया है कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT