युवक के खिलाफ चाईल्ड पोर्नोग्राफी का मुकदमा, फेसबुक में अपलोड की थी यह आपत्तिजनक पोस्ट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ चाईल्ड पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज किया है। उसने सोशल मीडिया में चाईल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित पोस्ट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

कोतवाल हरेंद्र चौधरी के अनुसार यह मुकदमा एसटीएफ देहरादून के पत्र का संज्ञान लेते हुए किया गया है। जिसमें आरोपी  दिव्यांग उपाध्याय पुत्र उमेश उपाध्याय निवासी 75 अशोक बिहार तीनपानी तल्ली हल्द्वानी ने फेसबुक पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित एक पोस्ट अपलोड की थी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

कोतवाल ने बताया कि प्रकरण में संलग्न वीडियो व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों का अवलोकन करने पर आईटी एक्ट की धारा- 67(B) का अपराध होना पाया गया है। जिसके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।

Ad_RCHMCT