दूसरे के प्यार में गिरा पति ,उतारा पत्नी को मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में शादीशुदा होने के बावजूद भी अपनी पत्नी को धोखा देने के कई मामले बढ़ते जा रहे हैं जहां पर लोगों के द्वारा शादी को एक मजाक बनाकर रख दिया गया है और शादी जैसे पवित्र संबंधों को तार-तार करने वाले कई मामले सामने आते रहते हैं आपने कई शादीशुदा लोगों के मामले सुने होंगे ।

जिसमें पति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी या फिर पत्नी ने किसी और के प्यार में पढ़े जाने की वजह से अपने पूरे परिवार का सर्वनाश कर दिया एक ऐसा ही मामला धर्मनगरी हरिद्वार जिले के लस्कर क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर एक पति के सिर पर दूसरी महिला का प्‍यार इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

इसे लेकर हुए विवाद के चलते युवक ने गला घोट कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। मृतका ह माह की गर्भवती थी। बताया गया कि युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था।


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया गया कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश


इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसके चलते रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा स्वजनों को बताया कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए।


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मृतका के स्वजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश


कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT