भाजपा राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे हल्द्वानी, करेंगे जन सम्मेलन संबोधित

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊ के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर से अब तक की बड़ी खबर भाजपा के खेमे से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी पहुंच गए हैं। उनका शुक्रवार शाम हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम था। किसी कारणवश वह शुक्रवार को नहीं पहुंच पाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

आज शनिवार को वह हल्द्वानी पहुंचे। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।विजयवर्गीय पहले बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। फिर वह लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौजाजाली (पूर्वी मंडल) में बूथ बैठक में शामिल होंगे। इसमें वह फीडबैक लेने के साथ कठिनाइयों को भी जानने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें भी संगठनात्मक बातचीत होगी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम का पद संभालने के बाद से पुष्कर सिंह धामी लगातार जनहितकारी फैसले ले रहे हैं। अब राज्य के सभी विधायकों से उनके क्षेत्र की दस महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं की सूची मांग कर उन्होंने विकासपरक कार्यशैली का परिचय दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

वह स्वयं भी आम जनता से रायशुमारी कर अपनी विधानसभा के लिए लाभप्रद महत्वाकांक्षी योजनाओं को जल्द मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे।

Ad_RCHMCT