देहरादून:-(बिग ब्रेकिंग) राज्य सरकार ने सड़क दुर्घटना राहत राशि की दुगनी,अब इतना मिलेगा मुआवजा राशि,पढ़िये आदेश

ख़बर शेयर करें -

राज्यपाल, उत्तराखण्ड मोटर यान कराधान सुधार अधिनियम, 2003 ( उत्तराखण्ड अधिनियम संख्या 12 वर्ष 2003) की धारा 28 की उपधारा (2) के खण्ड (ट) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि नियमावली, 2008 में अग्रेत्तर संशोधन करने की दृष्टि से निम्नलिखित नियमावली बनाते है :

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2022

संक्षिप्त नाम (1) इस नियमावली का संक्षिप्त नाम उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना और प्रारम्भ राहत निधि (तृतीय संशोधन) नियमावली 2022 है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

संशोधन

(2) यह नियमावली, सरकारी गजट में प्रकाशन के दिनांक से प्रवृत्त होगी। अनुसूची का 2 उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2017 के नियम 4 के उपनियम (2) के अन्तर्गत अनुसूची के क्रम संख्या 1 में अंकित “दुर्घटना में यात्री या अन्य व्यक्ति की मृत्यु होने पर उल्लिखित शीर्षक के विद्यमान स्तम्भ में अंक 1,00,000.00 के स्थान पर अंक 2,00,000.00 रख दिये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Ad_RCHMCT