रामनगर-पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब,हालत गंभीर,पति फरार।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब, हालत गंभीर।।

रामनगर-क्षेत्र से एक दुखद खबर आ रही है जहाँ घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और फरार हो गया। महिला तेजाब से 46 प्रतिशत तक झुलस गई और उसका रामनगर के निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रामनगर के ऊंटपड़ाव टीला निवासी कैंटर चालक नसीम का सोमवार दोपहर अपनी पत्नी आशिया (23) से किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान महिला के सिर पर चोट आ गई।

मारपीट के बाद महिला डेढ़ वर्षीय पुत्र हुसैन और तीन वर्षीय पुत्री माइरा को लेकर अपनी फुफेरी बहन नाजरीन के घर खताड़ी पहुंची। महिला की बहन नाजरीन ने बताया कि शाम करीब छह बजे के आसपास नसीम उसके घर पर आया। उसने आशिया के बारे में पूछा और कमरे में गया। कमरे में आशिया अकेली थी और बच्चे बाहर खेल रहे थे। नसीम ने आशिया के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की नई पहल: मंत्री अब सीधे जनता से करेंगे संवाद 

आशिया की हालात खराब देख आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः  इस गांव में आग की भयावह लपटें, संपत्ति का भारी नुकसान

इधर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ लेगी।

Ad_RCHMCT