BREAKING-दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया किशोर डूबा,मौत, परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया किशोर डूबा,मौत, परिवार में कोहराम।।

श्यामपुर में नहाते हुए डूबा 14 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर ने किया शव बरामद।

राज्य में नदी में डूबने से दिन प्रतिदिन लोगों की जान जा रही हैं फिर भी लोग नहाने से नहीं मान रहे हैं।सोमवार को फिर एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एसडीआरएफ टीम को सीसीआर हरिद्वार द्वारा सूचित किया गया कि श्यामपुर के पास गंगा नदी में एक किशोर डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से फायरमैन सुमित नेगी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि 03 दोस्त श्यामपुर के पास गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी का पानी गहरा होने के कारण 01 किशोर नदी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत डीप डाइवर सुमित नेगी द्वारा पानी में 15 से 20 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर नाम ऋतिक पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी श्यामपुर के शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT