फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो पर अश्लील कमेंट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बार-बार फर्जी ID बनाकर सोशल मीडिया पर कर रहा था पीड़िता को परेशान, तकनीकी विश्लेषण के जरिए रामनगर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई
वादी अरुण कुमार द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर बार-बार फर्जी आईडी बनाई जा रही है तथा उनकी पत्नी की फोटो लगाकर उस पर अश्लील एवं आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं एवं आमजन को परेशान करने तथा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में कोतवाली रामनगर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम द्वारा मामले की गहन जांच की गई।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर विश्लेषण के माध्यम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल, निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध विरुद्ध कोतवाली रामनगर में FIR No. 284/2026 धारा 79 BNS एवं 67A, 66D IT Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी जांच में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त
जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल
निवासी – पूछड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस




