’भारत दर्शन’ से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर स्थित स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी छात्र-छात्राओं के दल से आत्मीय भेंट की। यह छात्र दल ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण’ के 10वें संस्करण के अंतर्गत 16 सितंबर को देश के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक संस्थानों के भ्रमण पर रवाना हो रहा है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण कक्षा की सीमाओं से बाहर जाकर ज्ञान का विस्तार करते हैं और छात्रों को देश की विविधता व विकास को निकट से समझने का अवसर देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर परिश्रम करने और अपने गुरुजनों व अभिभावकों के प्रति सम्मान भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और सच्चे प्रयास से हर बाधा को पार कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिसमें नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) में राज्य का प्रथम स्थान हासिल करना, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना और कड़ा नकल विरोधी कानून बनाना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी द्वारा पिछले 10 वर्षों से निरंतर इस अभिनव पहल को संचालित करने के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित हुई है। विधायक विनोद कंडारी ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों का सीधे मुख्यमंत्री से संवाद उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देता है और इस पहल के सकारात्मक परिणामों के चलते अब दूरदराज के विद्यार्थी भी बोर्ड परीक्षाओं में 96 प्रतिशत तक अंक हासिल कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT