‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—’नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा’

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने विकसित उत्तराखंड के निर्माण को लेकर विद्यार्थियों के विज़न, नवाचार और व्यावहारिक सुझावों को जाना तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है और राज्यभर से 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने निबंध और विचार भेजे हैं। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल के प्रदेश और देश के नीति-निर्माता हैं, जिनकी ऊर्जा और सोच राज्य के विकास की दिशा तय करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन, आजीविका, दुर्गम क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा, स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और अनुभव के लिए बाहर जाना नकारात्मक नहीं है, लेकिन सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में ही बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और स्मार्ट कक्षाओं का विस्तार कर रही है, जिसके चलते रिवर्स माइग्रेशन भी देखा जा रहा है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए केवल नौकरी खोजने के बजाय स्वरोजगार अपनाकर ‘नौकरी देने वाला’ बनने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि: बोले—'वीर बलिदानियों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय'

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। उन्होंने युवा शक्ति से नशे की बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को राष्ट्र व राज्य निर्माण में लगाने की अपील की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट भागीदारी के लिए शिक्षक अंकुश तथा शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को सम्मानित किया गया।

Ad_RCHMCT