हल्द्वानी के इस इलाके में महिला के साथ की लूटपाट,तरीका जानकर रह जाओगे हैरान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के सबसे व्यस्ततम रहने वाले मेन मार्केट के ओके होटल के पास अज्ञात लोगों ने एक महिला के जेवरात चोरी कर लिए , और हैरानी की बात है कि पीड़ित महिला को मामले की जानकारी अस्पताल पहुंचने पर चली ,महिला का इल्ज़ाम है की दो युवकों ने उसे रुमाल में कुछ सूंघाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस के अनुसार बचीनगर कामलुवागांजा निवासी आशा कार्यकत्री ओखलकांडा में आशा कार्यकत्री है। सोमवार को हल्द्वानी महिला अस्पताल में आशाओं के प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे थे। कोतवाली के निकट एसबीआई के पास से वह पैदल महिला अस्पताल की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

महिला का आरोप है उसके पीछे दो युवक आ रहे थे, ओके होटल के पास दो युवकों ने रुमाल सूंघकर महिला के गले व कान के जेवरात चुरा लिए। इसके बाद अर्द्ध बेहोशी की हाल में महिला अस्पताल पहुँची, वहां जाकर पता चल पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले आयी। महिला से पूछताछ के बाद सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी गयी है।

Ad_RCHMCT